Big StoryNational

विराट की वायरल फोटो देख टेंशन में आए फैंस

मुंबई |वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी आराम कर रहे हैं.   कोहली  फिलहाल अपने परिवार के साथ समय का आनंद ले रहे हैं. इसी बीच उनसे जुड़ा एक डरा देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं. उनके चेहरे पर पट्टी बंधी हुई है. साथ ही पूरा चेहरा छिला हुआ नजर आ रहा है. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. दरअसल, विराट कोहली ने सोमवार 27 नवंबर को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने अपनी हैरान कर देने वाली तस्वीर शेयर की है. तस्वीर देखकर करोड़ों फैंस सोचने लगे कि उनके स्टार खिलाड़ी को क्या हो गया. ऐसा इसलिए क्योंकि तस्वीर में कोहली बुरी तरह घायल नजर आ रहे हैं. उनकी नाक पर पट्टी बंधी नजर आ रही है. माथे और गाल पर चोट के निशान हैं. आंखें भी काली पड़ गई हैं. नीचे दी गई तस्वीर में सब कुछ देखा जा सकता है।



क्या था तस्वीर का सच?
दरअसल, इस तस्वीर में नजर आ रहे विराट वास्तव में घायल नहीं हुए थे. उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई थी. उनके चेहरे पर दिख रहे घांव महज मेकअप था. विराट ने यह तस्वीर सिर्फ एक पेड पार्टनरशिप के लिए लगाई थी.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button