Big StorySports

सभी 10 टीमें तय, वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से

नीदरलैंड क्वालिफायर नंबर-1 और श्रीलंका क्वालिफायर-2 रही


नई दिल्ली। भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। 1996 की चैम्पियन श्रीलंका और नीदरलैंड ने इस मेगा क्रिकेट इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि 2 बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज क्वालिफाई करने से चूक गई। गुरुवार रात नीदरलैंड के क्वालिफाई होते ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली 10 टीमें फाइनल हुईं। वर्ल्ड कप के पिछले शेड्यूल में क्वालिफायर-1 और क्वालिफायर-2 के नाम से मैच दिखाए गए थे। अब कन्फर्म हो चुका है कि नीदरलैंड क्वालिफायर-1 और श्रीलंका क्वालिफायर-2 टीम रहेगी। भारत का सेमीफाइनल मुंबई में, लेकिन भारत-पाक सेमीफाइनल कोलकाता में : अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो मेजबान टीम का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में ही होगा। और अगर भारत का सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान से होता है तो वह कोलकाता में खेला जाएगा। यह फैसला पाकिस्तानी खिलाड़ियों कह्म् सुरक्षा को देखते हुए लिया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button