Big Storypolitics

बृजमोहन का महादेव एप बंद करना जरूरी नहीं कहना साबित करता है सांठगांठ : कांग्रेस

रायपुर। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का यह कहना कि महादेव एप बंद करना जरूरी नहीं, भाजपा और महादेव एप के बीच सांठगांठ को उजगार करता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, उनके बयान से यह साफ हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईओडब्ल्यू में एफआईआर इसलिए दर्ज की गई थी कि उन्होंने महादेव सट्टा एप के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू कराई थी। महादेव सट्टा एप को बंद करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। भाजपा को इससे पीड़ा हो रही थी। बृजमोहन ने इस बात को स्वीकार किया था, एप को बंद करना आवश्यक नहीं है, उसमें जो गलत काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो। कांग्रेस का जो आरोप था कि भाजपा, केंद्र सरकार का सरंक्षण है, इससे वह साबित होता है। उन्होंने कहा, केंद्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार को तीन से चार महीने हो गए, इसे क्यों बंद नहीं किया जा रहा है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button