Big Storypolitics

कांग्रेस का काम ही जाति और धर्म के नाम पर लड़वाकर समाज को बांटने का : अनुराग

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर कहा, अगर कांग्रेस के कुशासन में अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख देते, तो यह दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, वास्तव में जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने के टूलकिट एजेंडे पर कांग्रेस प्रदेश के वातावरण को विषाक्त बनाने का काम कर रही है। श्री अग्रवाल ने कहा, जाति को जाति से और धर्म को धर्म से लड़ाकर 50 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया। अब एक बार फिर यह फूट डालकर राज करने के सपने कांग्रेसी देख रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज समाज को बांटने का कांग्रेसिया टूलकिट चलाना बंद करें। श्री अग्रवाल ने कहा, श्री बैज को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता कांग्रेसियों के दोहरे चेहरे को पहचान चुकी थी, जाति के नाम पर उनके फूट डालने के टूलकिटिया मंसूबे जनता जान चुकी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button