CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026: रायपुर बना तकनीक और आत्मनिर्भर व्यापार का राष्ट्रीय हब

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026: में नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का महासंगम


रायपुर। राजधानी Raipur के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचारों के साथ व्यापार के भविष्य की नई दिशा प्रस्तुत कर रहा है। देश के प्रमुख व्यापारी संगठन CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी सहित छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, तथा राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने आयोजन को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में किरण सिंह देव, केदार नाथ गुप्ता, संजय श्रीवास्तव एवं अमरजीत सिंह छाबड़ा की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने “लोकल फॉर वोकल”, स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में एक्सपो की भूमिका को सराहा। लगभग 250 ब्रांड्स की भागीदारी वाले इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव में AI-आधारित समाधान, स्मार्ट रिटेल टेक्नोलॉजी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ई-कॉमर्स टूल्स, MSME, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री 4.0 नवाचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा रहा है। 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस आयोजन का समापन Vishnu Deo Sai की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। यह एक्सपो “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है।
एक्सपो में किरण सिंह देव को सौंपे गए व्यापारियों के बजट सुझाव, वित्त मंत्री तक पहुँचाने का आश्वासन
CAIT द्वारा आयोजित एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किरण सिंह देव (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी एवं विधायक, जगदलपुर) को आगामी राज्य बजट के लिए व्यापारियों के सुझावों की प्रति सौंपी गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी सुझाव राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक अवश्य पहुँचाए जाएंगे। इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर परवानी ने इसे व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुँचाने की सकारात्मक पहल बताते हुए किरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया।

