March 5, 2026

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की ओर CAIT का सशक्त प्रयास

0
cait -01
Spread the love

जबरदस्त ऑफर्स, एक ही स्थान पर हर जरूरत का सामान बना आकर्षण का केंद्र



रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित ‘CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026’ अपने ऐतिहासिक शुभारंभ के बाद दूसरे दिन और अधिक भव्यता, उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ आगे बढ़ता नजर आया। यह आयोजन रायपुर को राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र के रूप में नई पहचान दिला रहा है।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि यह एक्सपो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी प्रयास है।

आज के आयोजन में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं नवाचारों की सराहना की।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 जैसे आयोजन स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता को सशक्त बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक्सपो परिसर में लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा एवं औद्योगिक उत्पादों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्रांड्स एवं कंपनियों की भागीदारी इसे व्यापारिक नेटवर्किंग एवं नए व्यावसायिक अवसरों का सशक्त मंच बना रही है।

उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 निरंतर बढ़ते उत्साह, सहभागिता और विश्वास के साथ एक ऐतिहासिक, भव्य एवं दूरगामी प्रभाव वाले राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है, जो विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *