CAIT छत्तीसगढ़ का दीपावली मिलन समारोह प्रदेश कार्यालय में 21 को
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स CAIT छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला “दीपावली मिलन समारोह” इस वर्ष मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से कैट के प्रदेश कार्यालय प्रथम तल, पगरिया कॉम्प्लेक्स हीरा आर्केड के सामने, पंडरी, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि यह आयोजन व्यापारी समाज के बीच आपसी सौहार्द, एकता और उत्साह का प्रतीक है। दीपावली मिलन समारोह में व्यापारी, उद्योगपति, युवा व्यापारी, महिला उद्यमी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारी एवं छत्तीसगढ़ के नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ देते हुए कहा “दीपों का यह पर्व हमें उजाले और सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है। आइए, हम सब मिलकर ‘सशक्त स्वदेशी समृद्ध व्यापारी’ के मंत्र के साथ इस पर्व को एकता, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएँ।” उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों-बहनों से आग्रह किया है कि वे इस दीपावली मिलन समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाएं।

