Religion

भगवान श्री जगन्नाथ की स्नान यात्रा कल

20 जून को निकलेगी रथयात्रा



रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की द्वादशाओं में से एक स्नान यात्रा रविवार को पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न की जायेगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन श्री वो की पवित्र स्नान यात्रा अनुष्ठित होती है। प्रात: काल में मंगलार्पण के उपरांत विग्रहो को लगाने के बाद घण्टा, काहाल और छत्री सहित स्नान मण्डप के लिये यात्रा शुरू हो जाती है।
गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि रविवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभू जी की स्नान यात्रा जगन्नाथ संस्कृति के अनुरूप सम्पन्न की जायेगी। देवी शीतला के सामने होने वाले सुना नाम के कूप से 108 कलशों के अभिमंत्रित जल से शास्त्रोक्त विधि के अनुसार श्री विग्रहों का स्नान सम्पन्न होगा। इसके बाद स्नानवेदी पर विराजमान श्री विग्रहों को हाथीवेश या गजानन वेश से अलंकृत किया जाएगा। बान पूर्णिमा से आषाढ़ अमावस्या तक श्री विग्रह अवसर (अस्वस्थ या कारटाईन) में रहते हुए भगवान बीमार हो जाएंगे और इस दौरान जो भी भक्त उनके दर्शन करने आते हैं उन्हें भगवान जगन्नाथ प्रभु अपना आर्शीवाद जरुर प्रदान करते है। 19 जून को जगन्नाथ जी कानेव उत्सव मनाया जाएगा इसके बाद 20 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button