March 19, 2026

लैलूंगा में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार: बज्रदास महंत बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री

0
77
Spread the love

लैलूंगा/रायगढ़ ( गौरी शंकर गुप्ता)। क्षेत्रीय राजनीति में एक अहम संगठनात्मक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लैलूंगा मंडल में अपने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और सशक्त किया है। इसी क्रम में समाजसेवा और पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व बज्रदास महंत को मंडल लैलूंगा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। बज्रदास महंत वर्तमान में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, लैलूंगा के अध्यक्ष हैं और साथ ही मानिकपुरी पनिका समाज के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय से सामाजिक नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क क्षमता और सामाजिक सरोकारों में निरंतर भागीदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और जिला संगठन की सहमति से की गई है। इससे पहले लैलूंगा मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई थी, जिसमें विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया। भाजपा के इस निर्णय को संगठन के भीतर एक रणनीतिक और दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बज्रदास महंत के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का मानना है कि इस निर्णय से क्षेत्र में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी। इस अवसर पर बज्रदास महंत ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *