हर बूथ पर भाजपा लगाएगी 51 पौधे, मां की तस्वीर के साथ होगा पौधरोपण

Spread the love

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर बूथ में 51 पौधे लगाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे बारिश के मौसम में बूथों में मेरा पेड़ मेरा जीवन के साथ मां की तस्वीर सामने लगाकर पौधरोपण किया जाएगा। प्रदेश भाजपा ने हरियाली अमावस्या पर गेड़ी व नारियल फेंक स्पर्धा कराने का भी फैसला किया है।
प्रदेश कार्यसमिति में किए गए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने आज यहां पत्रवार्ता में बताया कि प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन सहाय ने पार्टी के अब तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेकर उसकी समीक्षा की। पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए किरण सिंह देव ने बताया कि15 से 20 जुलाई तक विस्तारित जिला कार्यसमूह की बैठक रखी जाएगी जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। 21 से 25 जुलाई तक विस्तारित मंडल कार्य समिति की बैठक रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को गुरु का पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने दो गुरुजनों की पूजा कर देवस्थान अथवा मंदिर में जाएंगे। 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व भर में
लोकप्रिय मां की बात कार्यक्रम सुना जाएगा जिसमें आधिकारिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले के मंडल अनुसार बूथ में मां की बात कार्यक्रम का प्रभारी बनाए जाएंगे। इसके अलावा चार अगस्त को हरेली पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर गेड़ी पर चलने एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर किया जाएंगे
किरण सिंह देव ने बताया कि सात अगस्त को हरियाली तीज पर्व के मध्य नजर महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला मोर्चा प्रदेश शिव मंडल स्तर तक हरिहर छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम रखे जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए मातृशक्ति की सहभागिता की भूमिका पर बल दिया जाएगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों व सेवा निर्मित शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम रखकर शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में उनकी महती भूमिका की चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सेवा कार्यों में सहभागी होते हुए सभी कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्य भी करेंगे। इस मौके पर रायपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद थे।
हरेली पर गेड़ी व नारियल फेंक स्पर्धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *