Big StoryState

चलती बाइक पर प्रेमी जोड़े का रोमांस, वीडियो वायरल

लड़के को गले लगाकर पेट्रोल टंकी पर बैठी दिखी लड़की


भिलाई। इंटरनेट मीडिया पर एक प्रेमी जोड़े का वीडियो जमकर प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आ रहा है। लड़का बाइक चला रहा है जबकि लड़की आगे बैठी हुई है। लड़की, लड़के को गले लगाए हुए है। बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने जोड़े की इस हरकत को कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो भिलाई-3 चौक के पास का है। जहां एक युवक बाइक के सामने टंकी पर युवती को बैठाकर रायपुर की ओर जाता नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो कब का है और बाइक सवार युवक युवती कौन हैं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में गाड़ी का नंबर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि भिलाई से रायपुर जाते समय किसी ने भिलाई-3 सिरसा गेट चौक के पास इस जोड़े का वीडियो बनाया था और उसे प्रसारित किया। बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। इससे न सिर्फ बाइक सवार युवक और युवती की जान खतरे में थी, बल्कि रोड से गुजर रहे अन्य लोगों को भी खतरा था।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button