Big StoryState

पुलिस थाना छाल में की गई शस्त्रों की पूजा

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)।वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है।


इसी क्रम में मंगलवार  24 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस थाना छाल में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा शस्त्रागार के शस्त्रों की विधि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया। पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई। उसके बाद त्रिनाथ त्रिपाठी के द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button