gharghoda

राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित

चारामा। आगामी दिनों में नगर पंचायत चुनाव के संबंध में शनिवार को नगर पंचायत में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई जिसमें दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। सहायक रजिस्टी करण अधिकारि ने बताया कि 16 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है जिसमें दावा आपत्ति 23 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा राजनीतिक दलों को निर्वाचन सम्बंधित पपत्र एवं मतदाता सूची का वितरण किया गया बैठक में तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुलेश्वर सार्वा, मास्टर ट्रेनर केजू राम सिन्हा, मोहन जायसवाल, सहित नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन, भुनेश्वर नागराज, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, संतोष ओझा, मोहित नायक, रानू सेन, सहित अन्य लोग शामिल हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button