Big StoryState

एक साथ निकली 19 मजदूरों की अर्थी, पूरा गांव शोक में डूबा

दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अंतिम संस्कार में हुए शामिल




कवर्धा । जिले के बहपानी गांव के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 18 महिला समेत 19 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से हर कोई स्तब्ध है। वहीं आज सुबह सेमरहा गांव से एक साथ 19 मजदूरों की अर्थी निकली। यह मंजर देख पूरा गांव सन्न रह गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से मृतकों को अंतिम विदाई दी। मृतकों के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी सेमरहा गांव पहुंचे। कवर्धा में कल दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल चार लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दरअसल यह हादसा पिकअप के पलटने की वजह से हुआ।

पिकअप में करीब 36 लोग सवार थे, ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुआ है। पिकअप 30 फिट नीचे खाई में गिर गई जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ। सभी मृतक सेमरहा गांव के रहने वाले थे। जिस सड़क में यह हादसा हुआ है वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। ये कुई से होते हुए नेऊर और रुकमीदादर को जोड़ती है। इसके बाद मध्यप्रदेश शुरू हो जाता है। घटना स्थल सुदुर वनांचल और पहाड़ी क्षेत्र में आता है। यहाँ पर मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता।
राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक
हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़दायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके पति मेरी शोक संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
सीएम ने जताया दुख
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से ग्रामीणों के निधन एवं घायल होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button