Big StoryNationalState

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को मिलेंगे 3 करोड़ रुपए ; सीएम साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में की बड़ी घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को
1.36 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्री और विधायक उपस्थित रहे।



पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में गए 60.33 लाख रुपए गए।

Big Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में की बड़ी घोषणा


वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी  के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलंकरण समारोह हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल,  विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल,  पुरन्दर मिश्रा,  गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव  मरपच्ची (मरवाही )  मोती लाल साहू  अनुज शर्मा  इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम सहित खिलाड़ी मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button