Big StoryCity

कुमार विश्वास और डॉ. सुरेंद्र दुबे के काव्य पाठ से झूम उठा स्टेडियम

सीएम विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी रहे मौजूद



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और  हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा।


कवि सम्मेलन में मनवीर मधुर, गोविंद राठी, सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,  ओपी चौधरी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक धरमलाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button