Big StoryCity

NSUI ने ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ कर रविवि प्रशासन के विरोध में किया अनोखा प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

रायपुर। NSUI ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में सेमेस्टर परीक्षाओं के संचालन में लगातार हो रही गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक अनोखे और प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। NSUI सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के समक्ष “सद्बुद्धि यज्ञ” का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के हित में त्वरित सुधार की माँग की। इस यज्ञ का उद्देश्य कुलपति, कुलसचिव और संपूर्ण विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना किया है , जिससे वे छात्रों के भविष्य के प्रति संवेदनशील व उत्तरदायी बनें और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार हो।



पुनेश्वर लहरे ने इस कहा “विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह चरमरा चुकी है। प्रशासनिक लापरवाही अब अपनी पराकाष्ठा पर पहुँच गई है। 16 जून को आयोजित बी.वॉक (जेम एंड जेमोलॉजी) छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को द्वितीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र दे दिया गया। बाद में यह बताया गया कि संबंधित प्रश्नपत्र तैयार ही नहीं किया गया था, जिससे परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इससे पूर्व BALLB, LL.B, B.Ed , फार्मेसी, जैसी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र वितरण में 1 से 1.30 घंटे की देरी भी हो चुकी है। कभी निर्धारित समय 8 बजे के3 बाद भी छात्रों की उपस्थिति में भी परीक्षा कक्ष पर ताला जड़ा रहता है यह छात्रों के भविष्य के साथ एक गंभीर मजाक है। ”प्रदर्शन के दौरान NSUI ने कुलपति महोदय को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें निम्नलिखित माँगें प्रमुख रूप से रखी गईं। परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए। दोषी अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाहियों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु ठोस नीति बनाई जाए। जिन छात्रों की परीक्षाएँ रद्द हुई हैं, उनके लिए शीघ्र नई तिथि घोषित की जाए। पुनेश्वर लहरे ने कहा “यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो NSUI छात्रहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

”इस यज्ञ में प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, जिला महासचिव गावेश साहू, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, अंकित बंजारे, रजत ठाकुर, शुभम शर्मा, हिमांशु तांडी, तनिष्क मिश्रा, मनीष बांधे, खुशांत मांजरे, आलोक खरे, विनय साहू, आशीष पांडे, तिरुपति राव, साहिल खान, असलान शेख, नागेश निर्मलकर, मुरली मनोहर और भूषण मांडवी सहित अन्य मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button