gharghoda

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। आपको बता दें कि घरघोड़ा दिवाकर लहरे, अनुराग महंत, समीर महंत, तीनों करीब 4.30 बजे एक साथ स्कुटी में घुम रहे थे, स्कुटी को अनुराग चला रहा था। रास्ते में गणेश विसर्जन करने वाले प्रज्ञा स्कूल के पास पहुंचे थे, ज्यादा भीड़भाड़ होने के कारण तीनों वहीं रुक गए तभी पुर्व से रंजिश रखने वाले दिनेश महंत उर्फ दीनु, मुकेश महंत उर्फ मोनू दोनों ने मिलकर दिवाकर लहरे को पीछे से गर्दन पकड़ कर गंदी गालियां देते हुए लात-घूसों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए एवं किसी नुकीली चाकू जैसे चीज़ से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में काउंटर अपराध दर्ज कर ली है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button