politicsSports

पटवारियों की मांगें पूरी करने मुख्यमंत्री से करेंगे निवेदन : चौधरी

– नप अध्यक्ष ने हड़ताल स्थल पर जाकर पटवारियों से की मुलाकात
घरघोड़ा। पटवारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल जारी है इसी बीच नगर पंचायत घरघोड़ा अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह चौधरी ने पटवारियों के हड़ताल स्थल में पहुंचे । पटवारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने सभी जायज मांगों को पूर्ण करने मुख्यमंत्री से निवेदन करने आश्वासन दिया । सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पटवारी शासन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ऐसे में इनकी जायज मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करने का कार्य कांग्रेस शासन करेगी । कर्मचारी हित में कांग्रेस सरकार के दौरान पुरानी पेंशन जैसी महत्वपूर्ण योजना लायी गयी साथ ही कर्मचारियों के हित एवं उनकी मांगों को पूर्ण करने शासन प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है । निश्चित तौर पर पटवारियों की वेतन विसंगति सहित अन्य जायज मांगों को शीघ्र पूर्ण किये जाने का निवेदन स्वयं हम मुख्यमंत्री से करेंगे ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button