March 6, 2026

आकृति शर्मा का स्कूल नेशनल अंडर-19 क्रिकेट में चयन, नगर में खुशी का माहौल

0
002
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नेशनल स्कूल गेम क्रिकेट अंडर 19 हेतु रायगढ़ जिला से आकृति शर्मा का चयन हुआ है, आकृति का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन होने पर खुशी का वातावरण निर्मित हो गया है, भारतीय लड़कियों ने विश्व विजय कर सभी को गौरवान्वित किया है,उसी तरह आकृति का चयन भी गौरव प्रदान करता है,आकृति प्रारंभ से क्रिकेट अच्छा खेलती रही हैं, सी. एस.सी. एस. अंडर 15 के राज्य स्तरीय कैंप में भी चयनित हुई थी, रायगढ़ स्कूल टीम के कोच एवं मार्गदर्शक जफर उल्लाह सिद्दीकी एवं अभिषेक गुप्ता निक्की सर ने चयन पर खुशी व्यक्त किया। खेल नगरी घरघोड़ा के पी. एम.श्री विद्यालय में अध्ययन रत आकृति के चयन से स्कूल में भी खुशी छाई हुई है। ओ पी जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा में नियमित अभ्यास करती हैं उनके कोच कमलेश शर्मा , प्रवीण लोहा विनोद एक्का सभी ने खुशी जाहिर किया। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई दी एवं और मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, लड़कियों में क्रिकेट के बढ़ती रुचि से निश्चित ही बालिका क्रिकेट में रायगढ़ जिला का भविष्य आने वाले समय में बहुत अच्छा रहेगा। जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ एवं ऑल स्टार घरघोड़ा के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचंद्र शर्मा उपाध्यक्ष किशोर पटनायक कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा ऑल स्टार घरघोड़ा अध्यक्ष मनोज बिसवाल राजेश मित्तल, विकास शर्मा,नागेंद्र सिंह,सचिव उमेश शर्मा शिशु सिन्हा ,अजय शर्मा,अमित बोहिदार,महेश दधीचि, चंद्रेश यादव ,मलय आइच, अरविंद शर्मा पंकज बोहिदार, संतोष गुप्ता, कोच जफर उल्लाह सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता निक्की,मनीष बोहिदर, अश्विनी दर्शन, अमित यादव, राधे श्याम गुप्ता,एवं सभी वरिष्ठ खिलाड़िया ने बधाई दी कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *