March 6, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विविध कार्यक्रम आयोजित

0
agrsen ji
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। नगर में 19 सितंबर से प्रारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जयंती में शुक्रवार को सूरज रईस मिल में कार्यक्रम शुरू किया गया। समिति द्वारा इन कार्यक्रमों को करवाया जा रहा है। 19 सितंबर को बॉल इन द कप । 20 सितंबर बैलून इन द कप गुपचुप खाओ , 21 सितंबर को कुर्सी दौड़ नींबू चम्मच दौड़ ग्रुप बनाओ अग्र आनंद मेला पेंटिंग केरम कार्यक्रम करवाए जाते हैं। समाज के सदस्य अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। 22 को हर साल की भांति इस साल भी श्री अग्रसेन भगवान की भव्य शोभायात्रा शाम 4:00 बजे गायत्री मंदिर से निकल कर जो सूरज राइस मिल तक धूमधाम से निकला जाएगा जिसमें सभी अग्र बंधुओ से निवेदन है कि इस शोभायात्रा में अपनी प्रतिष्ठान बंद कर शोभायात्रा में भारी मात्रा में सम्मिलित होकर भगवान अग्रसेनजी के कार्यक्रम में शोभा बढ़ाएं सभी कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण रात 8:00 बजे किया जाएगा श्री अग्रसेन सेवा संघ व आयोजन समिति ने समाज के अधिक से अधिक सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *