विकास उपाध्याय बोले- राजेश मूणत पश्चिम विधानसभा के औरंगजेब

Spread the love

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। विधायक एवं पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय आज क्षेत्र में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत की तुलना मुगल साम्राज्य के छठे शासक औरंगजेब से करते हुए कहा कि जिस तरह से भारत के इतिहास में औरंगजेब सबसे ज्यादा नफरत किये जाने वाला राजा बना, ठीक उसी तरह पश्चिम विधानसभा में राजेश मूणत की भूमिका है। विकास उपाध्याय का आज जनवन्दन यात्रा के बीच निर्धारित क्षेत्रों में गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ एवं क्षेत्र की जनता ने फिर से एक बार विकास उपाध्याय को अपना वोट देने का वादा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने आज अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी राजेश मूणत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने कहा कि मुगल साम्राज्य का छठवां शासक औरंगजेब भारत में लंबे समय तक शासन करने वाला क्रूर शासक माना गया है। ठीक उसी तरह राजेश मूणत पश्चिम विधानसभा में लंबे समय तक विधायक और मंत्री रहते हुए शासन की, परन्तु इनकी कार्यप्रणाली औरंगजेब से मिलता-जूलता ही रहा। जिस तरह से औरंगजेब को भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा नफरत किये जाने वाला राजा माना गया है, ठीक उसी तरह राजेश मूणत का कार्यकाल पश्चिम विधानसभा के जनता के साथ-साथ उनके भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी रहा है।

विकास उपाध्याय आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के बीच जनवन्दन की यात्रा खमतराई से शुरू की और काली मंदिर ब्रम्हदाई पारा, उड़िया बस्ती, साहू पारा, न्यू साहू पारा, नहर पारा, सतनामी पारा, शहीद नगर, मेन रोड गांधी मैदान बाजार होते हुए अटारी के विश्वकर्मा भवन में समाज के लोगों की बैठक लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि पश्चिम विधानसभा में फिर से एक बार स्वच्छ वातावरण निर्मित करने उन्हें उनका समर्थन चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की आज उनके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है कि वे व्यवहार के साथ रहना चाहते हैं या फिर अहंकार के साथ। यह सून आमजनों ने विकास उपाध्याय जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इस क्षेत्र में बार-बार विकास उपाध्याय चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *