April 26, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 का चौथा मैच रायपुर में

0
5

रायपुर। वर्ल्ड कप क्रिकेट खत्म होने के बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच एक दिसंबर को रायपुर के वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक अभी ये मैच नागपुर में खेला जाना है, लेकिन अब इसे रायपुर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का संशोधित शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *