April 26, 2026

मां बम्लेश्वरी के दरबार पहुंचे तीन लाख श्रद्धालु

0
016

डोंगरगढ़ । धर्मनगरी में अब तक लाखों की संख्या में दर्शनार्थियों ने 9 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में उपस्थिति दर्ज कराया है। एकम के रविवार को होने के कारण करीब डेढ़ लाख दर्शनार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर माता का आशीर्वाद लिया।
शाम 5 बजे के बाद माता के दरबार में दर्शनार्थियों की संख्या अधिक देखा गया। छग के अलावा मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के दर्शनार्थियों में इजाफा देखने को मिला है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ लगातार बनी हुई है। माता के दरबार में जगमगाते मनोकामना ज्योति कलश व जसगीतों के बीच लंबी दूरी की कठिन चढाई को भी माता के जयकारे के साथ दर्शनार्थी पूरा कर रहे हैं। उपर मंदिर एवं नीचे मंदिर में तीसरे दिन तक लगभग 3 लाख दर्शनार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *