April 26, 2026

नक्‍सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर, मौके से एके-47 बरामद

0
014

बीजापुर।  छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के कोरंजेड़-बंदेपारा के जंगल में सुरक्षा बल ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर आठ लाख रुपये के इनामी नक्सली मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम को मार गिराया। पुलिस के अनुसार नक्सल सचिव एसीएम बुचन्ना, एसीएम विश्वनाथ, नागेश व अन्य 15-20 नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इस पर सोमवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ व सीआरपीएफ 170 की संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई। बंदेपारा के जंगल में कैंप लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस पार्टी ने भी सुरक्षित आड़ लेकर कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली जंगल व पहाड़ की आड़ लेकर कैंप छोड़कर भाग गए। गोलीबारी रुकने के बाद पुलिस पार्टी ने घटनास्थल की सर्चिंग की, जहां से एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव, एक एके- 47 रायफल, एके- 47 की तीन मैग्जीन, एके-47 के 54 राउंड, विस्फोटक, दवाइयां, नक्सल साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वायर व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *