April 26, 2026

सुशील सन्नी अग्रवाल ने बृज नगर में मंदिर निर्माण का किया भूमि पूजन

0
IMG-20231005-WA0011



रायपुर (न्यूज़ टर्मिनल)। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बृज नगर, वार्ड क्रमांक 60 में शिव मंदिर के निर्माण हेतु वार्ड वासियों के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुशील सन्नी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल पहुंचे। श्री अग्रवाल ने श्रीफल तोड़कर शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड वासियों ने श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्षों से इच्छा थी की यहां पर शिव जी के मंदिर का निर्माण हो जो आज पूरी हो गई।


भूमि पूजन के इस अवसर पर श्री प्रशांत ठेंगड़ी, श्री समीर अख्तर, श्री देवेंद्र यादव,श्री सुनील ध्रुव, श्री हसन आबिदी, श्रीमती संगीता चंद्राकर, श्रीमती रूबी यादव, श्रीमती सुषमा ध्रुव, श्रीमती कनीज, श्रीमती आरती, श्रीमती तनुजा, श्रीमती अमरीका वर्मा, श्री सिद्धू प्रजापति सहित भारी संख्या में वार्ड वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *