City

जेठानी के गहनों पर देवरानी ने किया हाथ साफ

लगभग डेढ लाख रूपये के सोने चांदी के गहने थे, कुछ ही घंटो में पुलिस ने किया आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग । चौकी जेवरा सिरसा मे प्रार्थीया हेमलता निषाद पति जितेन्द्र निषाद निवासी ग्राम समोदा ने लिखित रिपोर्ट बताया कि उसके घर के आलमारी में रखे लगभग डेढ़ लाख रूपये का गहने जिसमें एक नग सोने का गुलबंध एक नग सोने का अंगुठी, एक सोने का मंगलसूत्र,सोने का गेहुदाने, सोने का एक नग झुमका लगभग दो तोला, एक नग चांदी का करधन, एक नग चांदी का चाबी गुच्छा,दो नग पायल,लगभग आधा किलो चोरी हो गया है जिसका अनुमानीत कीमत लगभग 150000 रूपये है।
पुलिस के विवेचना दौरान प्रार्थीया के अपने देवरानी निशा निषाद जो उसके घर के बगल में रहती है पर शंका जाहीर किया जो संदेही को हड़बंध अर्जुदा से तलब कर पूछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार की एवं चोरी के गहने मे से एक अंगूठी, एक पायल और चाबी गुच्छा को अपनी मौसी को दी थी और बाकी गहने अपने मौसी के कहने पर अपने घर में रखी थी । जो सभी गहनो को आरोपी निशा निषाद और चमेली से बरामद कर दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button