Big StoryCity

सीएम के पैर के पास आ गया सांप, बोले- मत मारो, बचपन में इसे जेब में लेकर घूमता था

बिलासपुर। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक घंटे के लिए बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड से उतरने के बाद जब उनके पैर के पास एक सांप आ गया था। सुरक्षाकर्मी सांप को मारने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्होंने रोक दिया और कहने लगे कि सांप को मत मारना। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब छोटे थे तो इसे जेब में पकड़कर घूमते थे। यहां भूपेश बघेल ने बताया कि दो सितंबर को राहुल गांधी आ रहे हैं, जिसमें राजीव मितान क्लब के सदस्य रहेंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रश्मि सिंह और विधायक शैलेष पांडेय भी रहेंगे। लेकिन, मुख्य रूप से यह आयोजन युवाओं के लिए होगा। लंबे समय से जुड़े युवाओं से राहुल गांधी चर्चा करेंगे। सांड और बछड़े वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने चुप्पी साध ली और कुछ नहीं कहा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button