CityUncategorized

कर्माधाम में टहल साहू ने किया ध्जारोहण

तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू हुए शामिल

रायपुर । आज स्वतंत्रता दिवस के अमृत का महोत्सव पर्व पर कर्माधाम कर्मा मन्दिर परिसर कृष्णा नगर रायपुर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू के कर कमलों से ध्वजरोहण किया गया। विशेष अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने अपने उदबोधन में आजादी मे शहीद हुए भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि को याद किया। अध्यक्षीय उदबोधन में केशव साहू ने कहा कि आजादी की रक्षा आज जरूरी है, हम सबको जागरूक रहना है, देश के नव निर्माण में सहायक बनना है। कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल साहू, कार्यवाहक अध्यक्ष शहर जिला साहू संघ रायपुर ने किया। ध्वजा रोहन में छग प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष खिलावन राम साहू, कोषाध्यक्ष हनुमंत साहू, वरिष्ठजनों में पंचराम साहू, नारायण साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा अध्यक्ष पवन साहू, सुरजीत साहू, साथ में सैकड़ों युवा साथी, उपस्थित रहे। 
झण्डा रोहन के समय में झाँकी का प्रदर्शन किया, जिसमें बच्चे सुभाष चन्द्र बोस, झाँसी की रानी, भारत माता के रूप में सज धज कर तैयार होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। देश भक्ति और देश प्रेम की गीतों से पुरा कार्यक्रम में शौर्य, शक्ति का अनुभव कराया गया। शहर जिला साहू संघ के इस येतिहासिक कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष के अतिरिक सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सेवक, वरिष्ठ नागरिक, कार्यकारी अध्यक्ष याद राम साहू, महासचिव उधो प्रसाद, योगी राम, उपाध्यक्च महावीर साहू, राम बगस साहू, सोमनाथ साहू, चंद्र शेखर, संगठन सचिव अश्वनी साहू, के पी साहू, रुखमणि साहू, कोषाध्यक्ष तोरण लाल, प्रवक्ता पी के साहू, कार्यालय सचिव पर्मेश्वर साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका खुशी साहू, अन्य महिला सदस्या, युवा प्रकोष्ठ के साथी गण, लीलाधर साहू पूर्व उपाध्यक्ष, राम लखन साहू, पूर्व सभापति के अतिरिक्त सैकड़ों के संख्या में नागरिक गण उपस्थित हुए। उक्त सभी जानकारियां अश्वनी साहू संगठन सचिव ने दी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button