5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Spread the love

बचपन से लाल आतंक से जुड़कर कई घटनाओं में रहा शामिल

कांकेर। नक्सलियों के खिलाफ जारी नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत कांकेर में बड़ी सफलता मिली है। 5 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली बरगढ़,बलांगीर,महासमुंद डिवीजन अंतर्गत महासमुंद पीपीसीएम के रूप में सक्रिय था। बचपन से ही लाल आतंक से जुड़कर कई घटनाओं में शामिल रहा। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सली को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सुंदरराज पी (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,बालाजी राव (भा.पु.से.) पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन,दिव्यांग पटेल (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में पुलिस एवं बीएसएफ  द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध नक्सल उन्मुलन अभियान जारी है।
पुलिस के मुताबिक सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन बरगढ़, बलांगीर,महासमुंद डिवीजन अंतर्गत महासमुंद पीपीसीएम चंदन दर्रो उर्फ  जीवन उर्फ  सागर (39 वर्ष) निवासी ग्राम आलपरस थाना कोयलीबेड़ा जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने सरेंडर किया। आत्मसमर्पित नक्सली मओवादी संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था। छग शासन की इनाम पॉलिसी के तहत् माओवादी सदस्य पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 7. अगस्त को दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सली को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए प्रदान की गई। शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदान की जाएगी। इस दौरान खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़,अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीा उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित नक्सली का संक्षिप्त विवरण 
पुलिस के मुताबिक बचपन से सीएनएम संगठन में कार्य कर रहा था। 2008 में बाल संघम के रुप में भर्ती हुआ। 2008-09 में 1 वर्ष रावघाट एलजीएस में कार्य किया। वर्ष 2009 में बरगढ़,बलांगीर, महासमुंद डिवीजन अंतर्गत बरगढ़ पीसीसी भेजा गया, जहां दल सदस्य के रूप में वर्ष 2009-2012 तक कार्य किया। वर्ष 2011 पदोन्नत होकर प्लाटून पार्टी कमेटी सदस्य बनाया गया। वर्ष 2011-12 तक पीपीसी बरगढ़ में कार्य किया। वर्ष 2012 में बरगढ़ से महासमुंद पीपीसी भेजा गया,जहां 2012-22 तक महासमुंद पीपीसी सदस्य के रूप में कार्य किया। बलांगीर,बरगढ़,महासमुंद प्रभारी एसजेडसी पाण्डू उर्फ  प्रमोद के सुरक्षा गार्ड में भी रहा था।

चंदन दर्रो उर्फ  जीवन उर्फ  सागर द्वारा घटित घटना

जुलाई 2011 में बरगढ़ पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। वर्ष 2012 में बरगढ़ पहाड़ी में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। जून 2012 में महासमुंद अंतर्गत ग्राम गुमर्दा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा,जिसमें नक्सली मोहन मैनपुर एरिया कमेटी कमांडर मारा गया। मई 2017 में बलांगीर अंतर्गत ग्राम बम्हनीदुआरा में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *