
कप्तान विकल्प तिवारी और अजय मंडल ने खेली अर्धशतकीय पारी
कोलकाता। बीसीसीआई (BCCI) की ओर से आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 का आगाज हो गया है। टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में उत्तराखंड के खिलाफ खेला और 5 विकेट से जीत दर्ज कर विजयी शुरुआत की।मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से अवनीश सुधा ने नाबाद 48 रन और जगदीश सुचित ने 46 रनों की उपयोगी पारी खेली। इनके अलावा तेजस्वी जायसवाल और युवराज चौधरी ने 26-26 रन का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में शुभम अग्रवाल ने 2 विकेट झटके, जबकि सौरभ मजूमदार और संदीप वारियर को 1-1 सफलता मिली।198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 18.3 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ के लिए अजय मंडल ने 66 रन बनाए, वहीं कप्तान विकल्प तिवारी ने महज 17 गेंदों पर 50 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर जीत की राह आसान की। इसके अलावा राहुल प्रधान ने 25 रन और शशांक चंद्राकर ने नाबाद 20 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से आकाश मधवाल और अश्वनी ने 2-2 विकेट हासिल किए। छत्तीसगढ़ ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।



