Big StoryCSCSSports

विकल्प तिवारी संभालेंगे कमान: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली आगामी सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के लिए राज्य की पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति की बैठक के बाद जारी 16 सदस्यीय टीम में विकल्प तिवारी को कप्तान के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 14 नवंबर 2026 से कोलकाता में खेला जाएगा। टीम में अनुभवी पेशेवरों के साथ-साथ राज्य भर के उभरते हुए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।


छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय टीम

विकल्प तिवारी (कप्तान) – राजनांदगांव
अजय मंडल – राजनांदगांव
अमनदीप खरे – बी.एस.पी.
आयुष पांडे – रायपुर
भरत गोदवानी – रायपुर
देव आदित्य सिंह – बी.एस.पी.
धर्मेंद्र सिंह जडेजा – प्रोफेशनल
जयंत यादव – प्रोफेशनल
प्रतीक यादव – रायपुर
राहुल प्रधान (विकेटकीपर) – सरगुजा
रुद्र प्रताप देहारी – बस्तर
संगीत सोनी – बी.एस.पी.
संदीप वारियर – प्रोफेशनल
शशांक चंद्राकर (विकेटकीपर) – महासमुंद
शुभम अग्रवाल – रायगढ़
सौरभ मजूमदार – बस्तर
स्टैंडबाय खिलाड़ी : आयुष सिंह ठाकुर, मयंक यादव और विजय यादव।

टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का शेड्यूल
(स्थान: कोलकाता)
14 नवंबर 2026: बनाम उत्तराखंड
16 नवंबर 2026: बनाम हैदराबाद
18 नवंबर 2026: बनाम ओडिशा
20 नवंबर 2026: बनाम गुजरात
22 नवंबर 2026: बनाम मुंबई
24 नवंबर 2026: बनाम गोवा
26 नवंबर 2026: बनाम विदर्भ

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button