Big StoryCSCSSports

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : सीएससीएस अंडर-16 टीम घोषित, रायपुर के अंशुमान करेंगे कप्तानी

रायपुर। आगामी मेन्स अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की अंडर-16 टीम की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में टीम की कमान रायपुर अंशुमान ठाकुर को सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन इस बार लखनऊ में 14 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले सभी चयनित खिलाड़ियों को 31 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे होटल रॉयल एम्बियंस, रायपुर में रिपोर्ट करने का निर्देश किया गया था। रायपुर के स्थानीय खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य खिलाड़ियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ अपना आधार कार्ड, सीएससीएस की सफेद जर्सी (यूनिफॉर्म) और किट बैग लाना अनिवार्य किया गया है। इसके पश्चात, आरडीसीए क्रिकेट ग्राउंड रायपुर में दोपहर 02:00 बजे से अभ्यास सत्र की शुरुआत होगी।


16 सदस्यीय टीम के चयनित खिलाड़ी

इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई टीम में अभिनव गर्ग (रायपुर), आदित्य ब्याडवाल (बिलासपुर), अनमोल राज सिंह (रायपुर), अंशुमान ठाकुर – कप्तान (रायपुर), अनूप कुमार चौबे (रायगढ़), आर्यन अग्रवाल (रायपुर), अवि एरोन बारिक (महासमुंद), आयुष नरेंद्र कुमार (बिलासपुर), चंद्र प्रकाश साहू (रायगढ़), हर्ष साहू (रायपुर), जसराज सिंह सोहल (भिलाई), कुंदन कोठारी – विकेटकीपर (भिलाई), पंचम डोंगरे (रायपुर), शौर्य जायसवाल (रायपुर), उज्जवल कुमार मरकाम (राजनांदगांव), वेदांत पांडेय – विकेटकीपर (दुर्ग) को शामिल किया गया हैं।


मैच के शेड्यूल

महाराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ : 14 से 16 नवंबर 2026 (जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड, लखनऊ)

उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़ : 19 से 21 नवंबर 2026 (जीसीआरजी क्रिकेट ग्राउंड, लखनऊ)

कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़ : 25 से 27 नवंबर 2026 (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड, लखनऊ)

राजस्थान बनाम छत्तीसगढ़ : 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 (इकाना क्रिकेट स्टेडियम बी ग्राउंड, लखनऊ)

गोवा बनाम छत्तीसगढ़ : 6 से 8 दिसंबर 2026 (भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ)

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button