कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी को PM मोदी ने सराहा, कहा- भारत को आप पर गर्व है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित माछर के साहस और सूझबूझ की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने और अपनी जान पर बड़ा खतरा होने के बावजूद कैप्टन माछर ने जिस तरह दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए प्रयास किया, वह अदम्य साहस का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, कैप्टन माछर के साहसिक कदम से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली और एक बड़ी त्रासदी को टाला जा सका।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नहीं छोड़ा हौसला
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी का उल्लेख करते हुए उन्हें नायक बताया। उन्होंने कहा कि भारी खतरे के बीच गंभीर चोट लगने के बावजूद कैप्टन माछर ने दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
मोदी ने कैप्टन माछर के साहस और दृढ़ संकल्प को देश के लिए गर्व का विषय बताया।
PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित माछर के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जल्द ठीक हों। उन्होंने उनके साहस को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश:
“कैप्टन स्मित माछर एक हीरो हैं। भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन माछर पर गर्व है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

