CityDESK STORY

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी, पंडरापाठ में भी बनेगी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा; 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ करेगा प्रयास

रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। गांवों, वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की एग्जीक्यूटिव बॉडी एवं जनरल काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी

मुख्यमंत्री ने बताया कि रायपुर में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। वहीं रायगढ़ और कुनकुरी में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जशपुर के पंडरापाठ में 20 से 25 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी स्थापित की जाएगी। इससे वनांचल और जनजातीय क्षेत्रों की तीरंदाजी प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

बस्तर और सरगुजा की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। राज्य सरकार खेल उत्कर्ष मिशन के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए प्रयासबैठक में 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने से प्रदेश में खेल संस्कृति और खेल अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने शासन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी देने की भी घोषणा की।बैठक में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री विजय बघेल, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. विक्रम सिसोदिया सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button