City

सूने मकान और बाइक चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 4 लाख का सामान बरामद

रायपुर, 6 सितंबर। पंडरी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी और मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, घड़ी और चोरी की बाइक समेत करीब 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मोवा स्थित दुबे कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवरात और लैपटॉप पार कर दिया था। इसी दिन श्री बालाजी अस्पताल की पार्किंग से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक भी चोरी हुई थी।मामलों की जांच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के बाद पुलिस ने सब्दर अली और अब्दुल मन्नान उर्फ अमन खान, दोनों निवासी भाटापारा, को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने पहले बाइक चोरी करने और फिर उसी बाइक का उपयोग कर सूने मकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर और बलौदाबाजार के विभिन्न थानों में चोरी एवं वाहन चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, नकदी, घड़ी और सुपर स्प्लेंडर बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button