CityDESK STORY

Bhilai Accident,तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत

भिलाई नगर, 6 सितंबर। दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-53 पर कोसानाला के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा सुपेला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे स्कॉर्पियो वाहन कोसानाला क्षेत्र में मुख्य मार्ग से सर्विस लेन की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सर्विस लेन पार करते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रतीक ठाकुर (25 वर्ष), निवासी सेक्टर-4 भिलाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन में सवार भास्कर कुमार, निवासी सेक्टर-4 भिलाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया।पुलिस ने शुरू की जांचघटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button