
पश्चिम जोन में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 गिरफ्तार
मुजगहन और डी.डी. नगर पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में 246 पाव यानी 44.280 बल्क लीटर शराब की जब्त
रायपुर, 5 सितंबर 2026। अवैध शराब की बिक्री और कारोबार पर अंकुश लगाने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में मुजगहन और डी.डी. नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर को की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 246 पाव अवैध शराब, जिसकी मात्रा 44.280 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत करीब 24,600 रुपये है, बरामद की गई। इसके अलावा 150 रुपये बिक्री रकम भी जब्त की गई।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 8 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।मुजगहन पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ाथाना मुजगहन पुलिस ने ग्राम बोरियाकला, सलोनी और सिवनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 32.400 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपियों में राहुल मन्हारे (29), रूपेश नारंगे (25), चंद्रहास साहू (25), आनंद राम (54), पीतांबर मेहर (26) और हितेश वर्मा (21) शामिल हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।डी.डी. नगर पुलिस की दो जगह कार्रवाईडी.डी. नगर पुलिस ने महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास कार्रवाई करते हुए निशाद जगत (48) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 पाव शराब, 5.760 बल्क लीटर, करीब 3,200 रुपये कीमत की शराब और 150 रुपये बिक्री रकम बरामद हुई।वहीं जोरापारा स्थित सुलभ शौचालय के पास पुलिस ने काजल पाण्डेय (21) को अवैध शराब बिक्री के आरोप में पकड़ा। उसके कब्जे से 34 पाव देशी मसाला शराब एवं कैन में रखी शराब, कुल 6.120 बल्क लीटर, करीब 3,400 रुपये कीमत की शराब जब्त की गई।
कार्रवाई का आंकड़ा8 आरोपी गिरफ्तार8 अलग-अलग प्रकरण दर्ज246 पाव अवैध शराब जब्त44.280 बल्क लीटर शराब बरामदअनुमानित कीमत ₹24,600₹150 बिक्री रकम बरामदपुलिस ने कहा है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण करने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पश्चिम जोन पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
