CityRAIPUR

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी का नाम सामने आया

तेलीबांधा पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी पहले से दूसरे धोखाधड़ी के प्रकरण में जेल में बंद


रायपुर, 5 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना तेलीबांधा पुलिस ने अपराध क्रमांक 381/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रायपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा शासकीय विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति दिलाने के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसका इस्तेमाल किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने दस्तावेजों और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।विवेचना के दौरान गवाह हेमंत साहू, निवासी कसडोल से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर मामले में कृष्णा अवस्थी (53), निवासी ग्राम रिसदा, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार का नाम सामने आया।

जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कृष्णा अवस्थी ने नौकरी लगाने के नाम पर हेमंत साहू से दो लाख रुपये लिए थे। इसके बदले उसे फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए जाने की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार कृष्णा अवस्थी थाना पलारी के अपराध क्रमांक 347/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक अन्य मामले में वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध है।आरोपी के जेल में होने के कारण इस प्रकरण में पूछताछ और आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा न्यायालय से विधिवत आदेश प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button