DESK STORY

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार शाम उस वक्त हुई, जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे।पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने अंकित पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

जांच में अंकित के सोनीपत से जुड़े विवाद का एंगल भी सामने आया है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पुलिस से संपर्क कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button