City

इंद्रप्रस्थ में अवैध शराब के साथ 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 5.4 लीटर देशी मदिरा बरामद

रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डी.डी. नगर थाना पुलिस ने इंद्रप्रस्थ फेस-2 स्थित वाटर पार्क के पास अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति लाल टी-शर्ट और हल्के आसमानी रंग की फूल पैंट पहने अवैध रूप से देशी शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिनेश उर्फ रेबो, पिता आपीन बाग, उम्र 26 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी मीरा नगर, इंद्रप्रस्थ, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद-पीले सीमेंट बोरे में रखे 30 पाउच देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 5.400 लीटर बताई गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3,000 रुपये और बिक्री रकम 150 रुपये पुलिस ने जब्त की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा एसीपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में की गई।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button