DESK STORY

23 गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 69 लाख रुपये स्वीकृत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर PMNRF से मिली मदद

रायपुर, 23 अगस्त 2026। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 23 गंभीर मरीजों के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से कुल 69 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा और प्रयासों के बाद स्वीकृत हुई है।सहायता राशि बोन मैरो ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, हार्ट सर्जरी, कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज के लिए दी गई है। प्रत्येक पात्र मरीज के लिए 3 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है।मरीजों का उपचार रायपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर, गुरुग्राम और अन्य शहरों के प्रमुख अस्पतालों में चल रहा है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जनता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना उनका प्रमुख ध्येय है।


News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button