CityRAIPUR

सूने मकान में चोरी की वारदात को पुलिस ने किया विफल,पड़ोसी की सजगता से समय पर मिली सूचना


मौके पर ही से पुलिस ने 01 आरोपी व विधि के साथ संघर्षरत 02 सहित कुल 03 को रंगे हाथ पकड़ा

दिनांक 22-23.08.2026 की दरम्यानी रात्रि थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं 112 पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित शिव विला कॉलोनी के एक सूने मकान में कुछ संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस एवं डायल-112 की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान की घेराबंदी कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां कुछ व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके से 03 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिनमें एक आरोपी दीपक देवार तथा 02 विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे चोरी करने की नीयत से उक्त मकान में प्रवेश किये थे। आरोपी/अपचारियों द्वारा मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा चोरी करने के उद्देश्य से आलमारी का ताला भी तोड़ दिया गया था।

पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के कारण आरोपी/अपचारी चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही मौके पर पकड़े गए।उक्त मकान की प्रार्थिया अपने मकान में ताला लगाकर महासमुंद गई हुई थीं। मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधि देखकर प्रार्थिया के पड़ोसी के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई।इस प्रकार पड़ोसी की सजगता एवं पुलिस की त्वरित कार्यवाही से सूने मकान में होने वाली चोरी की एक बड़ी वारदात को घटित होने से पूर्व ही विफल कर दिया गया तथा आरोपी/अपचारियों को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया गया।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी/अपचारियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 331(3), 305, 62 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार -01.दीपक देवार पिता मेम्बर देवार उम्र 18 साल निवासी यादव होटल के सामने अमलीडीह चौक थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button