Sports

वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु का सफर खत्म, रोमांचक मुकाबले में वांग झी यी से हारीं

नई दिल्ली, 20 अगस्त। पीवी सिंधु को वर्ल्ड चैंपियनशिप के राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में चीन की वांग झी यी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वांग ने कड़े मुकाबले में सिंधु को 21-11, 15-21, 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।पहला गेम गंवाने के बाद सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम किया, लेकिन निर्णायक गेम में मुकाबला बेहद करीबी रहा। 16-16 की बराबरी के बाद वांग ने लगातार महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और मैच जीत लिया।इस हार के साथ सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप में रिकॉर्ड छठा पदक जीतने से भी चूक गईं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button