CityRAIPUR

‘संवाद 2026’ : रायपुर में जुटेंगे 1,500 से अधिक सोलर दिग्गज

‘संवाद 2026’ : रायपुर में जुटेंगे 1,500 से अधिक सोलर दिग्गज

सोलर बिजनेस एवं नेटवर्किंग का आयोजन 22-23 अगस्त को


रायपुर। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा 22 एवं 23 अगस्त 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में राज्य के सबसे बड़े सोलर बिजनेस एवं नेटवर्किंग आयोजन ‘संवाद 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। “One Vision, One Platform, Endless Opportunities” और “संवाद से समाधान” की थीम पर होने वाले इस आयोजन में राज्यभर से 1,500 से अधिक सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

22 अगस्त के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, CREDA अध्यक्ष भूपेंद्र सावन्त्री, प्रधान सचिव एवं अध्यक्ष CSPDCL सुबोध सिंह, CEO CREDA सारांश मित्तल, MD CSPDCL भीम सिंह कंवर तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी की उपस्थिति रहेगी। 23 अगस्त के समापन एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे, जबकि विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में 45 से अधिक स्टॉल्स वाला ग्रैंड सोलर एग्जीबिशन, तकनीकी सेमिनार, पैनल डिस्कशन, प्रोडक्ट डेमॉन्स्ट्रेशन और B2B नेटवर्किंग होगी। सोलर मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी एवं एनर्जी स्टोरेज, माउंटिंग स्ट्रक्चर, केबल्स, BOS कंपोनेंट्स और EV चार्जिंग सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए जाएंगे। ‘संवाद 2026 डायरेक्टरी’ का भी विमोचन होगा।

बिजनेस और तकनीकी गतिविधियों के साथ मोटिवेशनल सत्र, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस, कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्टैंड-अप कॉमेडी और प्रीमियम नेटवर्किंग डिनर भी आयोजन के आकर्षण होंगे। MNRE, CREDA और DISCOMS के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की सहभागिता से नीति, तकनीक और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

इस आयोजन का नेतृत्व CSWA अध्यक्ष संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष पीतांबर गुप्ता, सचिव रितेश कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष लतीश जुमनानी, इवेंट ऑर्गेनाइजर हेड रितिक अग्रवाल एवं रोहन लूथरा, मेंबरशिप कमेटी हेड रविंद्र मिश्रा तथा डायरेक्टरी हेड सुयश तिवारी कर रहे हैं।

आयोजन में प्रवेश By Invitation Only रहेगा और यह CSWA के पंजीकृत EPC सदस्यों के लिए आयोजित किया जा रहा है। एसोसिएशन का उद्देश्य संवाद के माध्यम से सरकार, उद्योग और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर छत्तीसगढ़ में सौर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में नए निवेश, व्यवसाय और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button