RAIPUR
वर्ष 2027 के लिए 14 सार्वजनिक, 12 ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा

रायपुर, 21 जुलाई। केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग डीओपीटी ने अगले वर्ष 2027 के लिए 14 सार्वजनिक और 12 ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। कर्मचारी अधिकतम तीन ऐच्छिक अवकाश ले सकेंगे। ईदुल फितर, ईदुलजोहा ईद-मिलादुन्नबी और मोहर्रम की छुट्टियां चांद दिखाई देने के आधार पर राज्य घोषित कर सकेंगे। अगले साल स्वतंत्रता दिवस, ईद-मिलादुन्नबी दोनों और गुरू नानक जयंती रविवार को होने से अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।


