कन्या शाला घरघोड़ा में पर्यावरण दिवस पर हुए जागरूकता कार्यक्रम

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शास.कन्या.उच्च माध्य. विद्यालय घरघोड़ा मे विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राओं को लेकर एक विशेष अभियान प्रारम्भ करते हुए जन जागरण का संदेश दिया |इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता संबंधित पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें उत्साही छात्राओं द्वारा अपनी सहभागिता निभाते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया |संस्था के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने,मानसून वर्षा ग्रीन समर कैंम्प के दौरान अपने स्तर पर वृहद रूप से पौधरोपण करने संबंधित विचार व्यक्त किया |विद्यालय के प्रति सामाजिक सहभागिता निभाते हुए निर्मला देवी अग्रवाल ने मौसम को दृष्टिगत करते हुए गमले मे लगे पौधे प्रदान किए जिसे सकारात्मक पहल के रूप मे देखा जा सकता है |कार्यक्रम मे आँचल भोय पोस्टर प्रतियोगिता मुस्कान कुम्हार भाषण प्रतियोगिता आकांक्षा कुम्हार निबंध प्रतियोगिता मे अपनी पर्यावरण संचेतना को लेकर बेहतरीन रूप से प्रस्तुत किया जिसे लेकर उन्हें पुरुस्कृत किया गया |कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन शिक्षक विजय पंडा ने करते हुए ग्रीन समर कैंम्प की जानकारी देते हुए ऊर्जा बचाने,ई कचरा कम करने, सिंगल यूज प्लास्टिक को कम करने आदि को अपनाने की बात कही |इस अवसर पर व्याख्याता सानोद गुप्ता ने पौधरोपण संबंधित जानकारी प्रदान की एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया |उक्त अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी काशीराम टंडन शिव पैंकरा आदि उपस्थित रहे |
