Citygharghoda

विधायक लालजीत राठिया के सहयोग से कॉलेज में लगा वाटर फ्रीजर, विद्यार्थियों को राहत

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा के शासकीय महाविद्यालय में भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों को अब ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया के सहयोग और पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष उस्मान बेग की पहल पर महाविद्यालय में जल शीतक/फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। महाविद्यालय में लंबे समय से शीतल पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नई व्यवस्था से घरघोड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे बड़ी राहत बताया। वहीं छात्र नेताओं आदित्य दासे, शिवम गुप्ता और अन्य छात्र-छात्राओं ने भी पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button