Uncategorized

“ऑपरेशन आघात” : नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने रामभांठा स्थित संजय मैदान के पास कार्रवाई कर आरोपी शिवशंकर उर्फ डोकरी सिदार (26) को पकड़ा।


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी छोटे बच्चों को सोल्यूशन बेच रहा है, जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 19 नग सुपर मैक्स साइकिल सोल्यूशन, बिक्री रकम 240 रुपये और अन्य सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राउरकेला से सोल्यूशन लाकर रायगढ़ शहर में 50-60 रुपये में नाबालिगों को बेचता था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “नशा बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। मासूम बच्चों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी।”

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button