Raigarh

घरघोड़ा में “वर्ल्ड एनवायरमेंट डे ” मिशन लाईफ प्री कैंपेन विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारत शासन ऊर्जा बिभाग के निर्देशानुसार एवं घरघोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद के मार्गदर्शन मे ऊर्जा बचत एवं सरंक्षण के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व छात्र छात्राओं के मध्य विकास खंड स्तरीय चित्रकला एवं निबंध,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | वर्ल्ड एनवायरमेंट 2026 प्री केम्पेन से संबन्धित एक दिवसीय जन चेतना जागरूकता कार्यक्रम मे विकासखंड के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाते हुए प्राकृतिक ऊर्जा के संरक्षण संवर्धन प्रति अपनी भावनाओं को विबिध माध्यमों से प्रदर्शित किया |चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम प्रिंसि सिंह ठाकुर कन्या घरघोड़ा द्वितीय धनमोती राठिया कन्या घरघोड़ा, निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम मुस्कान डनसेना कन्या घरघोड़ा द्वितीय अर्पिता बेहरा कन्या घरघोड़ा ,स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रथम हरिप्रिया चौधरी पी. एम. श्री. घरघोड़ा द्वितीय अक्षय डनसेना हाईस्कूल बहिरकेला, क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम दिव्या चौहान कन्या घरघोड़ा द्वितीय पूजा बारीक कन्या घरघोड़ा रहीं जिन्हे पुरुष्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया ; साथ ही खुशबू खंडेलवाल इशिका समद गीतेश गुप्ता को विशेष पुरुष्कार प्रदान किया गया |इस अवसर पर उपस्थित पी. एम.श्री विद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य संजय बोहिदार ने उपस्थित प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया जिससे प्रतिभागी छात्राओं के मध्य उत्साह का वातावरण बना | विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान ने पर्यावरण दिवस पूर्व चलाई जा रही जन जागरूकता कार्यक्रम को अपने आसपास के लोगों को भी बताने का छात्र छात्राओं से अनुरोध किया वहीं संस्था स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हिंदी माध्यम के प्राचार्य हरिश्चन्द्र बेहरा ने नवीकरणीय एवं अनवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए एवं आयोजित कार्यक्रम के विषय मे विचार प्रस्तुत कर छात्राओं को संयुक्त रूप से पुरुष्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया | श्री बेहरा ने आगामी शिक्षण सत्र मे बेहतरीन शिक्षा प्रगति प्रदर्शन की छात्राओं से अपेक्षा की|घरघोड़ा विकास खंड स्तरीय छात्र प्रतियोगिता के प्रभारी प्रकाश पंडा ने उक्त प्रतियोगिता का संयोजन करते हुए कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकरी प्रदान की वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया |इस अवसर पर व्याख्याता संदीप पांडेय,प्रभावती तिर्की,सावित्री पटेल एवं अश्विनी कुमार, मनोज कुमार पंडा संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे |कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान ने उपस्थित कर्मठ सहभागी शिक्षकों को लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया |इस अवसर पर विकास खंड के छात्र छात्राओं एवं शिक्षिकों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया |


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button